सीवान, जुलाई 23 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह उर्फ बब्लू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जो आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी निजी भवनों में संचालित हो रहे हैं, उन्हें शीघ्र सरकारी भवनों में स्थानांतरित किया जाए, ताकि बच्चों और लाभुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

कृषि विभाग की कार्यशैली पर जताई नाराजगी बैठक में कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर सदस्यों ने असंतोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि कृषि सलाहकार किसानों के खेतों तक नहीं पहुंचते और न ही उन्हें आवश्यक तकनीकी सलाह देते हैं। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों का समुचित ...