प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- राज्य संचरण परिषद की सचिव डॉ. गीता अग्रवाल ने बुधवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतमदास प्रेक्षागृह में समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने प्रयागराज और प्रतापगढ़ में संचालित सरकारी व निजी ब्लड बैंकों में स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ाने, रक्त अवयव को अधिक बनाने, खाद्य व औषधि प्रशासन नियमावली, राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद के दिशा-निर्देशों को प्रभावी क्रियान्वयन व ब्लड बैंकों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई भी ब्लड बैंक थैलेसीमिया के मरीजों को नि:शुल्क व बिना रक्तदाता के ब्लड देने से इनकार नहीं कर सकता। यह न केवल मानवीय बल्कि परिषद की गाइडलाइन के तहत अनिवार्य है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की ओर से थैलेसीमिया के पीड़ितों को इस साल अक्तूबर तक 785 यूनिट रक्त दिए जाने पर सचिव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.