सोनभद्र, दिसम्बर 23 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। करमा ब्लाक के सिरसिया ग्राम पंचायत में निजी बोर को ग्राम पंचायत निधि से रिबोर कराने पर मामला गरमा गया। ग्रामीणों के विरोध पर रिबोर करने गई मशीन को वापस कर दिया गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर एक व्यक्ति को व्यक्तिगत लाभ देने का आरोप लगाया। करमा ब्लाक के सिरसिया गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर लगे हैंडपंप को खराब दिखाकर ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान ने रिबोर कराने का प्रयास किया जा रहा था। सोमवार की शाम जब रिबोर करने के लिए मशीन पहुंची तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। जानकारी होते ही मामला गरमा गया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध पर मशीन वापस चली गई। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गलत तरीके से सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच कर कार्यवाही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.