मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजखंड गांव में गुरुवार की रात निजी बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतका दुर्गा देवी (30) पवन कुमार की पत्नी थी। मामले में दुर्गा देवी के पिता अशोक महतो ने थाने में एफआईआर कराई है। इसमें बैंक के तीन कर्मियों के अलावा दुर्गा के पति, ससुर, सास को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंककर्मी विभा देवी और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया।मृतका के पिता मोहनपुर निवासी अशोक महतो ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पुत्री ने गोरौल स्थित निजी बैंक से एक लाख रुपये कर्ज लिया था। इस दौरान एक किस्त 2900 रुपये जमा किया। बाकी किस्त जमा करने के लिए बैंककर्मी दबाव बना रहे थे। अशोक महतो ने बताया कि पुत्री ने पति से किस्त जमा करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.