नई दिल्ली, मार्च 21 -- बिहार के वैशाली में निजी बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतका दुर्गा देवी (30) पवन कुमार की पत्नी थी। मामले में दुर्गा देवी के पिता अशोक महतो ने गोरौल थाने में एफआईआर कराई है। एफआईआर में में बैंक के तीन कर्मियों के अलावा दुर्गा के पति, ससुर, सास को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंककर्मी विभा देवी और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। घटना थाना क्षेत्र के राजखंड गांव में गुरुवार की रात की है। इससे पहले पड़ोसी जिले मुजफ्फरपुर के सकरा में लोन के किस्त से तबाह एक पिता ने तीन बेटियों के साथ फांसी लगा ली थी। दुर्गा के पिता मोहनपुर निवासी अशोक महतो ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पुत्री ने गोरौल स्थित निजी बैंक से एक लाख रुपये कर्ज लिया था। इस दौरान एक किस्त 2900...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.