लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- दिल्ली जा रही एक निजी बस स्टाफ की दबंगई सामने आई है। सीट को लेकर हुए विवाद में बस के कंडक्टर, ड्राइवर सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर चार यात्रियों को घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी सवारियों का सामान लेकर बस सहित फरार हो गए। थाना गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी मंजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने फोन के माध्यम से सोनीपत-दिल्ली जाने के लिए साहिल बस (संख्या यूपी 14 एचटी 8854) में सीट बुक कराई थी। बस के आने पर किराया भी ले लिया गया। लेकिन एक स्लीपर सीट पर 4 के बजाय 6 सवारियां बैठाई जा रही थीं। इसका विरोध करने पर बबौना गांव के पास कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान बस में मौजूद कंडक्टर, ड्राइवर व अन्य स्टाफ के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें मंजेश कुमार, उनके साथी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.