बस्ती, मार्च 10 -- साऊंघाट (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गिदही खुर्द पॉवर हाउस के पास सोमवार की दोपहर नौ वर्षीय बालक को एक प्राइवेट बस ने कुचल दिया। बालक की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आक्रोशित भीड़ बालक का शव ई-रिक्शा पर रखकर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मनहनडीह निवासी गिरिजेश कुमार का निधन हो चुका है। उनका पुत्र पीयूष कुमार (9) अपने ननिहाल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गिदही खुर्द में रहकर पढ़ रहा था। वह प्राथमिक विद्यालय गिदही खुर्द में कक्षा तीन का छात्र था। सोमवार को दोपहर बाद करीब एक बजे वह किसी काम से गिदही खुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.