निजी बस से आटो चालक ने जबरन सवारियां उतारीं
कानपुर, जून 6 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग पर चलने वाली परमिट शुदा बस से डग्गेमारी कर रहे आटो चालक ने जबरन सवारियां उतार लीं। इसको लेकर दोनों चालकों में विवाद हो गया। उसके बाद बिल्हौर जा रही बस को तिश्ती में रोक कर आटो संचालक ने चालक व परिचालक से मारपीट कर रुपये छीन लिए। मामले में पुलिस को सूचना देकर बसों का संचालन रोक दिया गया। असालतगंज निवासी अनिल चौरसिया की बस रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग पर चलती है। शुक्रवार दोपहर कस्बे में स्टैंड पर बस सवारियां बिठा रही थी। आरोप है कि तिश्ती निवासी राघव आटो में जबरन सवारियां बिठाने लगा। बस चालक व परिचालक ने विरोध किया तो आटो संचालक ने आगे बस लेकर आने की धमकी दी। दोपहर बाद बस सवारियां लेकर बिल्हौर जा रही थी। तिश्ती में राघव ने आधा दर्जन लोगों के साथ बस रोककर चालक अजीत व परिचालक सुबेन्द्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.