निजी बस सीज,चालक और परिचालक को भेजा गया जेल
पीलीभीत, मई 4 -- बरखेड़ा/पीलीभीत। स्लीपर बस में महिला यात्रियों से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने यात्रियों की तहरीर पर बस के चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मारपीट करने वाले अन्य युवकों की पहचान की जा रही है। एआरटीओ ने भी मौके पर पहुंचकरजांच करते हुए बस को सीज कर दिया है। शनिवार शाम पूरनपुर से जयपुर के लिए निकली एक ऑल इंडिया परमिट स्लीपर बस में ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के साथ अन्य फुटकर सवारियां भी यात्रा कर रही थीं। रास्ते में पौटा कलां के पास बस को रोककर चालक और परिचालक द्वारा महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत सामने आई। जब महिला और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि चालक और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.