बहराइच, जुलाई 19 -- बहराइच। मध्य प्रदेश प्रांत के शिवपुरी जिले व थाने के शिवपुरी निवासी बस चालक शिवनारायण (36) भिनगा बस स्टैण्ड पर शनिवार दोपहर में बस की मरम्मत कराने आया था। अचान‌क हालत बिगड़ी। उसे मेडिकल कॉलेज लाये जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया । चिकित्सक ने जहर खाने से मौत होने की आशंका व्यक्त की । नगर कोतवाल बृजेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...