नोएडा, मई 28 -- नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गाजियाबाद और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के लिए शुरू की गई निजी बस के परिचालन को रोकने के आरोप का मामला सामने आया है। बस ऑपरेटर का कहना है कि ऑटो चालक बस को जगह-जगह रोक कर चालक और परिचालक को धमकाते हैं। इस मामले में कासना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को बस ऑपरेटर ने शिकायत दी है। जानकारी के मुताबिक 25 मई से बस सेवा को तिगड़ी गोल चक्कर से किसान चौक,पार्थला फ्लाई ओवर,होशियापुर गांव होते हुए सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन तक के लिए शुरू किया गया था। आरोप है कि ऑटो चालक सवारियों को बस के अंदर चढ़ने ही नहीं देते हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि बस ऑपरेटर की शिकायत थी, लेकिन अब कोई समस्या नहीं है। बस का रूट पर परिचालन जारी है।-----

हिंदी हिन्...