मैनपुरी, मार्च 2 -- सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराने के लिए सीएम के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान के बीच परिवहन विभाग ने यात्री वाहनों के चालकों और मालिकों के साथ बैठक की। बैठक में एआरटीओ शिवम यादव ने सड़क सुरक्षा के नियम बताएं और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने की हिदायत दी। सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में यात्री वाहनों के संचालकों और चालकों से एआरटीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अनफिट वाहन सड़कों पर यात्रियों को लेकर नहीं जाएंगे। जिन वाहनों की फिटनेस नहीं होगी, पंजीकरण नहीं होगा या फिर जो वाहन बकाएदार होंगे उन वाहनों को सड़क पर चलने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन निर्देशों के तहत ही मैनपुरी में वाहनों का संचालन...