लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- रमियाबेहड़, संवाददाता। सोमवार को पढ़ुआ थाना क्षेत्र में दो निजी बसों की आमने-सामने हुई टक्कर से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक बस की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वह पलट गई। हादसे में बसों की अगली सीटों पर बैठे लोग घायल हो गए। एक बस के चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं । उनको रमियाबेहड़ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनका इलाज जारी है। घायलों में एक पीआरडी का जवान भी शामिल है। हादसा ढखेरवा-बहराइच रोड पर प्रसादपुरवा गांव के पास हुआ। एक बस बहराइच की ओर से ढखेरवा जा रही थी। इसमें दस यात्री सवार थे। दूसरी ओर से देहरादून तक चलने वाली एक खाली बस लेकर ड्राइवर और खलासी ढखेरवा से सुजौली की ओर जा रहे थे। दोनों बसें पूरी स्पीड में आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस पलट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.