अमरोहा, नवम्बर 26 -- गजरौला, संवाददाता। क्षेत्र में मंगलवार सुबह संचालित एक निजी फैक्ट्री में तेज धमाका होने पर लोग बुरी तरह सहम गए। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी भी भयभीत हो गए। फैक्ट्री का बॉयलर फटने की सूचना शहर में फैलने से हड़कंप मच गया। हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार शहर की एक फैक्ट्री में मंगलवार को सुबह की शिफ्ट बदली हो रही थी। बताया जा रहा है कि तभी अचानक से तेज धमाका हुआ। जिससे आसपास रहने वाले लोग बुरी तरह सहम गए। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच भी हड़कंप मच गया। तभी फैक्ट्री का बॉयलर फटने की सूचना सारे शहर में फैल गई। इससे शहर के लोग भी भयभीत हो गए। फैक्ट्री के मेन गेट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर धमाके की वजह जानने की कोशिश की। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.