मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर। सदर थाना के मादापुर स्थित एक निजी फैक्ट्री के ट्रांसफॉर्मर से चोरों ने गुरुवार देर रात तांबा का क्वाइल चोरी कर लिया। चोरों ने बिना शटडाउन लिए ही इस कांड को अंजाम दिया। बताया जाता है कि यह ट्रांसफॉर्म 316 केवीए का था। इसमें करीब पांच लाख रुपये का तांबा क्वाइल रहता है। चोरी करने वाले युवकों की तस्वीर मौके पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फैक्ट्री मालिक ने चोरी की घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...