लखनऊ, जुलाई 26 -- सीएमओ लखनऊ के अधीन कार्यरत एडिशनल सीएमओ के निजी प्रैक्टिस करने मामले में अफसरों ने यूटर्न ले लिया है। वायरल वीडियो में डॉक्टर की पहचान होने के बाद जिम्मेदार अफसर दूसरे जिले का मामला जुड़ा होने का हवाला देकर जांच करने से कतरा रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीएमओ कार्यालय में तैनात एसीएमओ का बलरामपुर जिले में निजी अस्पताल संचालित है। एडिशनल सीएमओ पर सरकारी सेवा में रहते हुए निजी अस्पताल में सेवाएं देने का आरोप है। सरकारी डॉक्टरों को निजी प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होती है। वायरल वीडियो में एडिशनल सीएमओ एक निजी अस्पताल में मरीजों का इलाज करते दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ के एसीएमओ समेत दो चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस की होगी जांच इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की खूब कि...