निजी प्रैक्टिस के दौरान सरकारी चिकित्सक से मारपीट
आजमगढ़, मई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। सरकारी ड्यूटी छोड़कर शहर के दलालघाट स्थित निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर पर मंगलवार को तगादा करने पहुंचे लोगों से मारपीट का आरोप लगा है। मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है और सीएमओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। शहर के सब्जी मंडी निवासी डॉ. नवनीत गुप्ता मंडलीय अस्पताल में फिजिशियन के पद पर तैनात हैं, लेकिन उनके दलालघाट स्थित निजी अस्पताल का संचालन करने का आरोप है। मंगलवार को मुकेरीगंज निवासी अभिषेक शर्मा एक लाख 26 हजार 614 रुपये की वसूली के लिए उनके अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान बकाया राशि देने से इनकार करते हुए विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सूचना पर पहुंची प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.