लखनऊ, सितम्बर 3 -- निजी प्रैक्टिस के आरोप में केजीएमयू के थोरैसिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार को विभागाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उनकी दो वार्षिक वेतनवृद्धियां भी रोक दी गई हैं। केजीएमयू कार्यपरिषद ने इस कार्रवाई का फैसला पहली अप्रैल को हुई बैठक में लिया था। कार्यपरिषद के फैसले के बाद कुलसचिव ने दो सितंबर को आदेश जारी किया। गुरुवार को यह आदेश केजीएमयू के डीन, सभी विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। आदेश सामने आने के बाद विश्वविद्यालय में इसे निजी प्रैक्टिस के मामले में सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। थोरैसिक सर्जरी विभाग की कमान डॉ. अनुराग राय को सौंप दी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है。

सितंबर 2023 से चल रही है जांच डॉ. शैलेंद्र यादव ...