निजी प्रैक्टिस के आरोपी एसो. प्रोफेसर की मांगी आख्या
बस्ती, अगस्त 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। एमआरए मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात और बस्ती स्थित ओमवीर हॉस्पिटल में कथित तौर पर प्राइवेट प्रैक्टिस करने के आरोपी सर्जन डॉ. नवीन कुमार चौधरी के मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने इस प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती से आख्या मांगी है। मामला ओमवीर हॉस्पिटल में हुई एक सर्जरी के बाद मरीज की मौत से जुड़ा है। नगर थानाक्षेत्र के कटया निवासी वीरेंद्र कुमार ने डीएम को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनके पिता पल्टूराम का ऑपरेशन ओमवीर हॉस्पिटल, कैली रोड पर हुआ था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। शिकायत की जांच डिप्टी सीएमओ से कराई गई।जांच में यह तथ्य सामने आया कि सर्जरी डॉ. नवीन कुमार चौधरी ने की थी, जो वर्तमान में एमआरए मेडिकल कॉलेज, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.