मधुबनी, अप्रैल 12 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में निजी पोखर में सरकारी राशि से घाट निर्माण का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। हिस्सेदार के विरोध के बाद प्रशासन को आनन-फानन में काम रोकना पड़ा। बताया जाता है कि 23 लाख रुपये की लागत से पोखर घाट निर्माण के लिए 18 मार्च 2025 को टेंडर निकाला गया था। हाल ही में जैसे ही पोखर से पानी निकासी कर निर्माण कार्य शुरू किया गया, पोखर के एक हिस्सेदार कमलेश भंडारी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कर कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेज दिया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोक दिया गया। हिस्सेदार कमलेश भंडारी का कहना है कि बिना किसी सूचना या सहमति के निजी पोखर में इस तरह का निर्माण कार्य कराया जाना बेहद आश्चर्यजनक और नियमों के खिलाफ है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.