सीतापुर, मई 7 -- मछरेहटा संवाददाता । मछरेहटा इलाके में एक परिवार के लोग उस वक्त खुशी में झूम उठे जब उन्होंने अपने जीओ पेमेंट बैंक ऐप के खाते में 5.5 अरब रुपये देखे। खुशी के पलों में उन्हें यह भी चिंता सताने लगी कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई, किसने और क्यों भेजी। लिहाजा उन्होंने पुलिस से सम्पर्क कर पूरा मामला बयां किया। एसओ का कहना है कि शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि अरबों की रकम सिर्फ ऐप में ही दिख रही है, खाते में नहीं है। पुलिस ने बताया कि इतनी बड़ी रकम खाते में क्यों दिख रही है, इसकी जांच साइबर क्राइम सेल करेगी। उधर, पीड़ितों ने पुलिस को एक शख्स पर संदेह जाहिर करते हुए शिकायत भी की है। उनका कहना है कि किसी काम से लिए कुछ अहम दस्तावेज उस शख्स को दिये थे, आशंका है कि उसी ने कुछ घालमेल किया है।
जांच की प्रक्रिया मछरेहटा इलाके में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.