बागेश्वर, अप्रैल 4 -- स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग की ओर से जिले में संयुक्त निरीक्षण अभियान जारी है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने शनिवार को निजी नेत्र चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायियों के वैध पंजीकरण, प्रमाणपत्रों और औषधियों के क्रय अभिलेखों की जांच की गई, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान औषधियों के भंडारण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। नेत्र संबंधी दवाओं के स्टॉक, लेबलिंग और उपयोग से जुड़े नियमों का भी समुचित पालन नहीं हो रहा था। साथ ही आवश्यक अभिलेखों का रखरखाव भी अधूरा मिला और कई स्थानों पर औषधियों के क्रय से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।निरीक्षण के बाद संबंधित संस्थानों को कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं और निर्धारित समय में अनुपालन आख्या प्रस्तुत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.