नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- पटना, हिटी। छठ महापर्व को लेकर पूरे बिहार में प्रशासनिक तैयारी की गई है। नहाय-खाय से लेकर सुबह के अर्घ्य तक चार दिन निजी नावों के परिचालन पर रोक रहेगी। घाटों के आसपास पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर भी प्रतिबंध रहेगा। लोगों की सुविधा के मद्देनजर राज्य भर में 500 मेडिकल कैंप खोले जाएंगे जहां एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। जिलों में कंट्रोल रूम के अलावे पुलिस मुख्यालय ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आवश्यकता पड़ने पर 0612-2294318 / 2294319/ 2294323 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, नदी और तालाबों के घाटों पर सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों, मोटरबोट और लाइफ जैकेट की व्यवस्था की जा रही है। खतरनाक घाटों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। ऐसे स्थानों पर पुलिसकर्मिय...