हमीरपुर, जनवरी 29 -- कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के रिठारी गांव में किसान के निजी नलकूप से स्टार्टर व केबिल चोरी हो जाने की तहरीर थाने में दी है। इसके पूर्व भी एक निजी नलकूप से स्टार्टर व केबिल चोरी हुआ था। चोरी की घटनाएं होने से किसान परेशान है। रिठारी गांव निवासी किसान जगदेव प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पत्नी मुन्नी देवी के नाम खेत गाटा संख्या 372 ने निजी नलकूप लगा हुआ है। कमरा बना हुआ है। 25 जनवरी को शाम तीन बजे गेहूं की सिंचाई करने के बाद पाइप नलकूप के अंदर रखकर शाम सात बजे घर चला आया। इसके बाद दूसरे दिन नलकूप में गया तो वहां नलकूप में लगा स्टार्टर व दस मीटर केबिल अज्ञात चोर काटकर ले गए तथा छत के ऊपर लगे दरवाजे की कुंडी टूटी पड़ी थी। पीड़ित ने बताया कि इसमें बीस हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके पहले रिठारी गांव में ही रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.