गोपालगंज, दिसम्बर 15 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्षेत्रीय विकास परिषदों सिधवलिया, हरखुआ व सासामूसा के तहत गन्ना किसान सिंचाई के लिए निजी नलकूप योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना जिले में संचालित है और इच्छुक आवेदक ccs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत कम (शैलो) एवं मध्यम गहराई के न्यूनतम 15 मीटर एवं अधिकत्तम 70 मीटर तक के निजी नलकूपों और मोटर पम्प का प्रावधान है। वैसे प्रगतिशील एवं इच्छुक गन्ना कृषक जिनके पास कम-से-कम 0.40 एकड़ (40 डिसमिल) का भूखण्ड हो वे इस योजना के पात्र होंगे। लघु एवं सीमांत कृषकों को प्राथमिकता दी जायेगी। अनुदान की दर सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के लिए 70 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए लागत का 80 प्रतिशत या अधिकतम अधिसीमा के अधीन देय ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.