कौशाम्बी, मार्च 2 -- संदीपन घाट थाने के मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में रविवार रात चोरों ने एक निजी नलकूप को निशाना बनाते हुए दीवार में सेंध काटकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर नलकूप स्वामी के होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उमरछा गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र रमेश कुमार ने पड़ोसी गांव मोहीउद्दीनपुर गौस स्थित अपने खेत में निजी नलकूप लगा रखा है। रविवार शाम वह नलकूप में ताला बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने नलकूप की दीवार में सेंध काटकर अंदर रखा सौर ऊर्जा पैनल, बैट्री, चार्जर और करीब ढाई कुंतल प्लास्टिक पाइप चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। सोमवार सुबह खेत पहुंचने पर जब विनोद कुमार ने नलकूप की दीवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.