हमीरपुर, मई 26 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के भैंसापाली गांव में लगे निजी नलकूप का बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण किसानों की मूंग की फसलें खराब हो रही है। वहीं धान की नर्सरी भी तैयार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भैंसापाली गांव में निजी नलकूप अशोक कुमार का लगा हुआ है। इस नलकूप के पास में किसानों ने जायद फसल में मूंग आदि की फसल बो रखी है। इस नलकूप का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब हो गया है। जिससे फसलों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। किसान अशोक कुमार ने बताया कि खरीफ फसल में धान की फसल के लिए नर्सरी की तैयारी चल रही है। यह भी पढ़ें- जमालहाता में बिजली संकट से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी इसके लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे नर्सरी की तैयारी नहीं हो पा रही है। एक सप्ताह से अधिक का समय हो गया है। इसकी शिका...