कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम की अध्यक्षता में मंझनपुर में बैठक की। निजी नलकूप उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले सामान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद एक्सईएन को संबोधित मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि मंझनपुर स्थित स्टोर से दस से 20 उपभोक्ताओं को नलकूप का सामान दिए जाने के बाद वितरण बंद कर दिया गया। इसे लेकर कई बार यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया, पर आश्वासन के अलावा ठोस पहल नहीं की गई। सामान का पैसा जमा करने के बाद भी किसानों को पोल, ट्रांसफॉर्मर, तार, क्लैम्प आदि नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में देवराज तिवारी, बृजेश तिवारी, सूर्यभान यादव, गनेश प्रसाद, रणवीर पटेल, गजराज, अच्छेलाल, धर्मराज तिवारी, नूरजहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.