बदायूं, जून 9 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने निजी नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों का तेल चोरी कर लिया। किसानों ने मामले की शिकायत विद्युत अधिकारियों के साथ ही पुलिस से की है। चोरों ने बीते दिनों किसानों के निजी नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते हुए तेल चोरी किया था। इसकी शिकायत पर विद्युत निगम ने किसानों का नुक़सान एवं फसलों को सूखते हुए देख ट्रांसफार्मरों में तेल पूरा किया। इससे किसानों को राहत मिली है। यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र में किसानों पर संकट, एलटी तार चोरी से प्रभावित हुई सिंचाई व्यवस्था

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...