निजी नलकूपों की बिजली मुफ्त करने और गन्ने का भाव 600 रुपये करने की मांग
रुडकी, सितम्बर 1 -- लक्सर, संवाददाता। भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। खेती की बढ़ती लागत और प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने निजी नलकूपों को निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही प्राकृतिक आपदा से फसलों को नुकसान का शीघ्र मुआवजा देने की मांग की गई। किसानों ने कृषि ऋण माफ करने की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.