निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों की जांच कराने की मांग
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के आसपास संचालित अवैध निजी नर्सिंग होम का मामला तूल पकड़ लिया है। रोगी कल्याण समिति ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जवाब मांगा है। इससे पहले बुधवार को रोगी कल्याण समिति के सदस्य मृत्युंजय सिंह ने समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ से प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों की सूची तैयार कर जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि निजी नर्सिंग होम बिना मानक के संचालित हो रहे हैं, जिससे मरीजों की जान का खतरा बना रहता है। इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एनजी रब्बानी ने न्यू ओम क्लीनिक के संचालक को तीन दिनों के भीतर सभी कागजात के साथ प्रखंड कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है। यह भी पढ़ें- निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों की जांच कराने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.