मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- देवरियाकोठी, एक संवाददाता। देवरिया चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका देवरिया थाने के रामचंद्रपुर निवासी रामनाथ राम की पत्नी रीना देवी (45) थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को अस्पताल गेट पर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचीं एसडीएम आकांक्षा आनंद, पारू बीडीओ अजीत कुमार, सीओ मुकेश कुमार, पारू पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा, देवरिया थानेदार मनोज कुमार साह पुलिस बल के साथ पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। मृतका रीना देवी के पति रामनाथ राम ने पुलिस को बताया कि पत्नी गंभीर रूप से बीमार थी। तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.