मोतिहारी, मई 2 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। अब निजी नर्सिंग होम वाले को भी प्रसव से पूर्व प्रसूता की जांच की रिपोर्ट देनी होगी। इसके लिए सरकार ने पटना में हुई बैठक में इस आशय का निर्देश सीएस डॉक्टर दिलीप कुमार को दिया है। निर्देश में कहा गया कि प्रसव निजी नर्सिंग होम में भी होते हैं। इसलिए कितने प्रसूता का प्रसव हुआ तो प्रसव से पूर्व की गई जांच की रिपोर्ट लेने को कहा गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि जितने भी नर्सिंग होम संचालक ,पैथोलॉजी संचालकों के द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिया गया है उन सब की जांच कर यथा शीघ्र निबंधन करने का प्रक्रिया शुरू कर दें। यह भी पढ़ें- निजी नर्सिंग होम में प्रसव पूर्व जांच का देना होगा विवरण आयुष्मान भारत कार्ड बनाने में टारगेट से बहुत कम कार्ड बनाने पर इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया है। कार्ड से मिलने वा...