आजमगढ़, मई 19 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई बाजार में सीएचसी के पास अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में मंगलवार सुबह प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कहा कि अस्पताल का संचालन सीएचसी के एक स्वास्थ्यकर्मी की ओर से किया जा रहा है। यहां पर जरूरी संसाधन और डॉक्टर का अभाव है। समझौता के बाद दो घंटे बाद विवाद शांत हो गया। पवई के सुम्हाडीह गांव निवासी शशिकला को सोमवार रात प्रसव पीड़ा हुई। गांव की एएनएम ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में सुविधा न होने का हवाला देते हुए उसे बाजार के एक निजी नर्सिंगहोम में भेज दिया। जहां महिला को भर्ती कर लिया गया। पति उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम में बिना पर्याप्त स्वास्थ सुविधाओं और अप्रशिक्षित चिकित्सक के ही उसकी पत्नी शशिकला का मंगलवार सुब...