सीवान, मई 6 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिना पंजीकृत निजी क्लिनिक एवं नर्सिंग होम संचालकों पर छापेमारी की खबर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय बाजार के लगभग दो दर्जन निजी क्लिनिक संचालक व नर्सिंग होम के संचालक ताला बंद कर गायब हो गए हैं। संचालकों एवं चिकित्सकों का मोबाइल भी बंद हो गया है। सोमवार को मुख्यालय बाजार के एक निजी नर्सिंग होम सारण जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव की एक महिला को प्रसव के लिए परिजन भर्ती कराए । जहां प्रसव के बाद बच्चे का तबीयत बिगड़ने लगा, जिसे रेफर किया गया लेकिन बच्चे की मौत हो गई। उसके कुछ समय बाद जच्चा भी दम तोड़ दी । इस घटना से नाराज स्वजनों ने अस्पताल में जम कर हंगामा किया। तोड़फोड़ भी हुई। सूचना पर पर पहुंची भगवानपुर थाना प्रशासन ने लोगों को समझा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.