गोपालगंज, मार्च 14 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में शनिवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से वहां कार्यरत एक महिला कर्मी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और नर्सिंग होम के कर्मचारियों की मदद से घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।घायल महिला की पहचान उचकागांव निवासी समीक्षा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह किसी काम से नर्सिंग होम की छत पर गई हुई थी। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ जाने से उसे तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वह छत पर ही गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नर्सिंग होम के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.