दरभंगा, मई 20 -- लहेरियासराय। केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि जनहित को देखते हुए सभी निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम की दवा दुकानें खुली रहेंगी। इस बात की जानकारी देते हुए सहायक औषधि नियंत्रक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जितने भी प्रखंड व अनुमंडल स्तर के सरकारी अस्पताल हैं, उसमें अन्य दिनों की तरह लोगों को दवाएं मिलेंगी। साथ ही डीएमसीएच में भी लोगों को दवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर किन्ही को दवा मिलने में कठिनाई होती है तो वे औषधि विभाग के पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं, अन्यथा एसोसिएशन के लोगों से भी संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों में मिलती रहेंगी दवाएं उन्हें दवा मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि वे लोग भी अपने स्तर से मॉनिटरिंग करते रह...