पूर्णिया, अप्रैल 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी पूर्णिया एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के चारों अनुमंडलों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी तथा स्थानीय थाना की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान के तहत निजी नर्सिंग होम, दवा दुकान, जांच लैब, अल्ट्रासाउंड एवं गैर कानूनी ढंग से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम औचक निरीक्षण कर रही है। इनमें ऐसे किसी भी संस्थान जो गैर कानूनी ढंग से संचालित पाए जाने की स्थिति में कारवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- फर्जी क्लीनिक व अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई जल्द इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर अथवा उसके आ...