निजी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के लिए अब ऑनलाइन आवेदन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने निजी क्षेत्र के नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों की मान्यता, अनुमति, सीट वृद्धि और अवधि विस्तार की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी है। इसके लिए विभाग ने नया पोर्टल bnrc2.bihar.gov.in शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है।बताया गया है कि अब कागजी प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी गई है। जो संस्थान नया नर्सिंग कॉलेज खोलना चाहते हैं, उन्हें सभी दस्तावेजों के साथ इसी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पहले से चल रहे नर्सिंग संस्थानों को भी सीटों में वृद्धि और अवधि विस्तार के लिए 15 दिनों के अंदर पोर्टल पर अपना डेटा अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन दो अगस्त तक, 16 को होगी परीक्षा विभाग में जो मामले पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.