निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे टीबी मरीजों की खोज
धनबाद, जुलाई 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग पहल शुरू कर रहा है। अब ऐसे टीबी मरीजों की पहचान की जाएगी, जो सरकारी अस्पतालों की बजाए निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं और दवा दुकानों से टीबी की दवाएं खरीद रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी टीबी मरीज इलाज से वंचित न रहे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जिले के निजी डॉक्टर और दवा दुकानों से प्राप्त होने वाले आंकड़ों का विश्लेषण करेगा। यह पता लगाया जाएगा कि निजी डॉक्टरों के यहां कितने मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई, कितनों ने इलाज शुरू किया और कितने मरीज नियमित रूप से दवाएं ले रहे हैं। इन सूचनाओं का मिलान किया जाएगा, ताकि ऐसे मरीजों की पहचान हो सके जो पीड़ित होने के बाद भी नियमित दवा नहीं ले रहे हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.