आगरा, मार्च 28 -- तीर्थ नगरी सोरों के लहरा रोड पर स्थित नवदुर्गा मंदिर पर लगे निजी ट्रांसफार्मर से कनेक्शन दिए जाने का मंदिर कमेटी ने विरोध जताया है। कमेटी के पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्य अधीक्षण अभियंता से शिकायत कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। रविवार को मंदिर कमेटी के सदस्य गौतम मिश्रा ने बताया कि मंदिर में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर को विभाग से विधिवत स्वीकृति लेकर निजी खर्चे पर स्थापित कराया गया था। इसके बावजूद अवर अभियंता द्वारा अन्य व्यक्ति को कनेक्शन देने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसका कमेटी ने विरोध किया है। इस संबंध में कमेटी ने मुख्य अधीक्षक अभियंता को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि निजी खर्च से लगाए गए ट्रांसफार्मर से बिना अनुमति किसी अन्य को कनेक्शन देना उचित नहीं है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.