फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में महंगाई की मार के बीच अब टैक्सी और बाइक सेवाओं के बढ़ते किराये ने ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सार्वजनिक परिवहन की कमी के चलते लोगों को प्राइवेट टैक्सियों में महंगे रेट पर सफर करना पड़ रहा है। हालत यह है कि घर से मेट्रो स्टेशन तक का किराया दोगुना हो गया है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं।स्मार्ट सिटी में ग्रेटर फरीदाबाद नए शहर के रूप में विकसित हो रहा है। यहां छोटी-बड़ी 80 से अधिक सोसाइटियां है इनमें दो लाख से अधिक लोग रहते हैं। लेकिन नई विकसित सोसाइटियों तक अभी भी नियमित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में लोगों के पास निजी वाहन या ऐप आधारित कैब ही एकमात्र विकल्प बचता है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रोजाना दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.