फरीदाबाद, नवम्बर 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बुधवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की जन सुनवाई की। बैठक में 38 मामले रखे गए, तीन नए मामले दर्ज हुए। जिसमें 25 से ज्यादा मामलों की सुनवाई हुई, करीब पांच मामलों को आपसी सहमति से निपटा दिया गया, अन्य मामलों पर कार्रवाई जारी है। एक मामला कैब ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का भी सामने आया। चेयरपर्सन भाटिया ने कहा कि ऑनलाइन फ्रेंडशिप और निजी जानकारी साझा करना खतरा बन सकता है। इसलिए इससे बचें। जन सुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, मानसिक उत्पीड़न और आपसी कलह से जुड़े कई मामले रखे गए। रेणु भाटिया ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.