इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- चकरनगर। तहसील चकरनगर के गांव हरपुरा के चार किसानों ने लेखपाल व भरेह पुलिस पर निजी भूमि पर सड़क डलवाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई है। गंाव वालों के सख्त तेवर देखकर राजस्व व पुलिस टीम उल्टे पैर वापस लौट गई। गुरुवार दोपहर में हरपुरा गांव निवासी सुरेश बाबू पुत्र प्यारेलाल, प्रेमश्री पत्नी राममोहन, राममोहन पुत्र मोतीलाल, कृष्ण पुत्र रामलाल आदि किसानों ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी निजी भूमि से गांव के कुछ लोग जबरियां लिंक मार्ग बनाना चाहते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पुलिस व राजस्व टीम से सांठगांठ कर खेत मालिक को बगैर सूचना दिए नापखोज शुरू कर दी। आरोप है कि जब पीड़ितों ने मना किया, तो पुलिस ने उन्हें जमकर धमका...