समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- मोहिउद्दीननगर। मोहिउद्दीननगर के टेढ़ी बाजार से कुरसाहा, बाकरपुर, सुलतानपुर, महमद्दीपुर, दुबहा होते हुए बोचहा घाट तक जाने वाली सड़क पर हसनपुर के पास हो रही पुलिया निर्माण पर आपत्ति जताई गई है। इसको लेकर अमरजीत राय ने डीएम व एसडीओ को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है। दिए गए आवेदन में आरोप है कि उनकी निजी जमीन पर पुलिया का निर्माण हो रहा है। इसके लिए उक्त जमीन का माप कराकर सरकारी जमीन पर ही पुलिया निर्माण कराया जाय अथवा मेरे निजी जमीन का मुआवजा दिया जाय। इस बाबत पटोरी एसडीओ विकास पांडे ने उक्त जमीन एवं पुलिया निर्माण स्थल की जांच के लिए बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार को निर्देशित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.