छपरा, अप्रैल 24 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में पहुंचे कुल 52 फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े रहे, जिन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।जनता दरबार में छपरा के एक आवेदक ने अपनी निजी जमीन पर नाला निर्माण की प्रक्रिया को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, मढ़ौरा की एक वृद्ध महिला ने अपने पुत्र द्वारा देखभाल नहीं किए जाने की शिकायत की, जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा को भरण-पोषण अधिनियम के तहत सुनवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।मुफस्सिल थाना क्षेत्र की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.