गिरडीह, फरवरी 13 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के गोरो पंचायत के बिसोरायडीह मौजा में दूसरे की निजी जमीन पर जबरन सरकारी तालाब खोदवाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जमुआ सीओ को दिए आवेदन में आवेदक अनंत कुमार ने कहा है कि उक्त मौजा के खाता नंबर 13, प्लॉट नंबर 26, रकवा 2.88 एकड़ निजी जमीन पर पूर्व से ही एक तालाब बना है। उक्त जमीन सर्वे खतियान में उनके पूर्वज बैजनाथ सिंह प्रसाद सिंह व बालगोविंद प्रसाद सिंह के नाम से दर्ज है, जिस पर गोरो पंचायत के ही बघैडीह के सरजू राणा आदि अन्य लोगों द्वारा जबरन सरकारी योजना के तहत तालाब खुदवाया जा रहा है। भुक्तभोगी ने कहा कि मना करने पर वे लोग कुछ भी करने की धमकी देते हैं। उन्होंने जमुआ सीओ से अविलंब कार्रवाई की मांग की है ताकि शांति व्यवस्था के साथ उनकी जमीन बची रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.