निजी चालक ने फांसी लगाकर जान दी
लखनऊ, अगस्त 6 -- लखनऊ, संवाददाता। कैसरबाग इलाके में बुधवार दोपहर नशे की हालत में घर लौटे एक निजी चालक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पिछले तीन महीने से पत्नी से अलग रह रहा था और इसी तनाव के चलते डिप्रेशन में था।कैसरबाग स्थित पुरानी कचहरी के पास रहने वाले मनोज कुमार कश्यप (41) निजी चालक थे। परिवार में पत्नी काजल और दो बच्चे हैं। मनोज के भतीजे निखिल ने बताया कि करीब तीन महीने पहले मनोज और काजल के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद काजल अपने बेटे-बेटी को लेकर मायके लखीमपुर खीरी चली गई थी। इसी बात को लेकर मनोज काफी तनाव और डिप्रेशन में रहने लगे थे। बुधवार दोपहर करीब 4 बजे मनोज नशे की हालत में घर आए और सीधे अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जब उनकी भाभी कमरे में पहुंची तो उन्होंने देखा कि मनोज दुपट्टे और एंगल के सहारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.