महाराजगंज, जनवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की महराजगंज जिला इकाई ने केंद्र सरकार से निजी वाहनों पर टोल शुल्क पूरी तरह समाप्त करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। महराजगंज यूनिट के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में प्राइवेट गाड़ियों (कारों, दोपहिया आदि निजी उपयोग के वाहनों) को टोल प्लाजा से मुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को आर्थिक बोझ से राहत मिल सके। ज्ञापन में पार्टी ने तर्क दिया कि निजी वाहन टोल राजस्व में बहुत कम योगदान देते हैं, जबकि आम नागरिकों को रोजमर्रा की यात्रा में टोल का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। यह मांग ऐसे समय में उठाई गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.