गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। जिले में खेल नर्सरियों के नए सत्र की शुरुआत हुए दो माह बीत चुके हैं, लेकिन निजी खेल अकादमियों को अब तक संचालन की अनुमति नहीं मिल पाई है। इससे खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में निराशा बढ़ रही है। निजी संस्थानों का कहना है कि समय पर मंजूरी नहीं मिलने से अभ्यास और प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। जिले में इस सत्र के लिए कुल 59 खेल नर्सरियों को मंजूरी दी गई है। इनमें 37 नई नर्सरियां शामिल हैं। अधिकांश नर्सरियां सरकारी स्कूलों, पंचायत समितियों और सरकारी मैदानों में शुरू की गई हैं। वहीं निजी खेल संस्थानों और अकादमियों की ओर से डेढ़ सौ से अधिक आवेदन भेजे गए थे, लेकिन अब तक किसी भी निजी अकादमी को संचालन की अनुमति नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को आरटीआई के तहत मान्यता लेने का...